Sonbhadra News: युवक ने लगाई फांसी, जुगैल पुलिस जांच में जुटी.

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र के आगेरी खास गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 27 फरवरी 2026 की सुबह सामने आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी आगेरी खास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नागेंद्र गुरुवार शाम बालू साइट से काम कर घर लौटे थे और अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब उनके पिता रामचंद्र सिंह कमरे में पहुंचे तो देखा कि नागेंद्र घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे लटके हुए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर आंगन में रखा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जुगैल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)की अध्यक्षता में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *