उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय संस्कृत पर्व रंगो उत्सव का फूलों की होली के संग किया गया आयोजन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी नोएडा-व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन “उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल” द्वारा अपने राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व रंगोत्सव के शुभ अवसर पर “सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या एवं होली मिलन समारोह” का आयोजन कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 39 नोएडा में मुकुंद बिहारी मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष एवं डॉ पीयूष द्विवेदी चेयरमैन, जिला गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में भगवान कृष्ण एवं राधा रानी के साथ झूमते गाते फूलों की होली खेल कर मनाया गया।

इस समारोह में डॉ महेश शर्मा सांसद, गौतम बुध नगर, पंकज सिंह विधायक, नोएडा, कैप्टन विकास गुप्ता  अध्यक्ष, कृषि अनुसंधान परिषद नवाब सिंह नागर पूर्व राज्य मंत्री, विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज एवं स्वामी महेंद्र दास महाराज ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हो अपने अपने आशीॅवचनो से सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन वाइस चेयरमैन डॉ संजय गुप्ता, संजय रस्तोगी, राजकुमार गर्ग, मुख्य संरक्षक डॉ डीके गुप्ता, संरक्षक नवरत्न अग्रवाल, डॉक्टर एसपी जैन, डॉक्टर वी के गुप्ता, मित्रा शर्मा, देवेंद्र गंगल, अजय बाथला, प्रवीण भारद्वाज द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतम बुध नगर के अंतर्गत जेवर मंडल की इकाई का गठन किया गया। जेवर मंडल के सभी पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जी द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ विकास बंसल, सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष उमानंदन कौशिक, के के अग्रवाल(Ca), विक्रम सेठी, सचिव सुनील वर्मा, सुनील पांडेय, डॉक्टर जेएस बेदी, अंकित गुप्ता, अजय लाल, तनवीर, धर्मवीर बंसल, महिला कार्यकारिणी से रेनू वाला शर्मा, आशा पोद्दार, उषा थापा, मंजू शर्मा निमिषा नेगी, संतोष सिंह सीमा रावत सरिता चंद, मधु चौधरी, अंजू चौहान, सुनीता शारदा, सोना चौधरी एवं शहर की सभी विभिन्न संस्थाओं के मुख्य पदाधिकारीयों समेत तकरीबन 800-900 गणमान्य द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित हो संगीत संध्या एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भ्रष्टाचार मानव अधिकारों के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है, एक साथ नहीं रह सकते। उपराष्ट्रपति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *