सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी विकसित-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस सोनभद्र- जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विढ़मगंज) एवं खैरटिया पिकनिक स्पॉट का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इन स्थानों पर वर्ष भर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन बना रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा इन मंन्दिरों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप देने की योजना बनाई गई है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बाहरी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि जनपद के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित कर उनके विकास हेतु प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी के निर्देशन में भेजे जा रहे है ताकि सोनभद्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

गोवंश तस्करी गिरोह का विण्ढमगंज पुलिस द्वारा भंडाफोड़ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *