गोवंश तस्करी गिरोह का विण्ढमगंज पुलिस द्वारा भंडाफोड़ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र –पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.04.2026 को बगरवा मोड़, करहिया से 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 18 गाय एवं 01 बछिया बरामद किया गया। इस संबंध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोग गोवंशो को जंगल से पकड़ कर और ग्राम भैसौड़ा, खड़हरा, ओबरा से ग्रामीणो से कम पैसे में खरीद कर कर बग्घा नाला होते हुये गुरमुरा से कनहर नदी होते हुये जंगल के रास्ते करहिया होते हुये धीचोरवा से कुड़वा होते हुये जंगल के रास्ते नगर ऊँटारी झारखण्ड ले जाते है, जहां से वध हेतु बिहार ले जाया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः
01.महबूब अंसारी पुत्र ऐमु उद्दीन अंसारी
02.बाल गोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 बेगू गुप्ता
03.नरेश राम पुत्र स्व0 पंचू राम
(समस्त निवासीगण – बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड)
बरामदगी का विवरण-
01-18 गाय एवं 01 बछिया
02- 2 मोबाइल फोन
03- 01 लोहे का चापड़
वांछित अभियुक्तगणः-
01. राम दयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी करमसार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
02. शकील अंसारी पुत्र स्व0 लतीफ उर्फ मौलबी निवासी बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड)
03. मेराज अंसारी पुत्र अज्ञात निवासी चेचरिया, थाना नगर ऊंटारी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड)










