जैनामोंड में जंगल नुमा खंडहर के मुर्गी फार्म हाउस में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : जैनामोंड के रजवारडीह के शिक्षक कालोनी पंचायत बाधडीह में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन झाड़ियों के बीच खंडहर बने भवन में किया जा रहा है। भवन ऐसा की इसकी स्थिति देखकर परेशानी के‌ साथ लोगों को डर लगना भी लाजमी है। टुटे हुए करकट,भवन नुमा खंडहर और वो भी संचालन एक पूर्व का मुर्गी फार्म हाउस में किया जा रहा है।
इस आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों का टीकाकरण किया जाता है चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र की हालात ऐसी की झाड़ियों सहित गंदगी का अंबार भी देखने को मिल जाएगा। सरकार की योजनाएं जन जन लोगों तक पहुंचे इसके लिए सरकार ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करती है जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण समय पर हो इसके लिए सरकार ने कड़े कदम भी उठाए हैं लेकिन वही बोकारो के जैनामोड में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम कर रही है कि किस तरह ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
केंद्र को देखकर भली-भाती आप समझ सकते हैं। की किस तरह ग्रामीण मजबूरीवश इस तरह के चल रहे केंद्र में जा पा रहे होंगे और सुविधा के नाम पर उनको सरकार की योजनाओं का कितना लाभ मिल पाता होगा।

ग्रामीण आजीविका का नया आयाम- बिरसा हरित ग्राम योजना, गतिविधियों पर चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *