पिपरी पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

Media House सोनभद्र-दिनांक 10.05.2026 को वादी नन्दु पाल पुत्र रामबरन पाल निवासी चाचा कॉलोनी, वार्ड नं0-3 थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा थाना पिपरी पर सूचना दी गई कि दिनांक 09.05.2026 को उसका पुत्र आलोक कुमार पाल उम्र करीब 14 वर्ष अपने मित्र रोहित कुमार पुत्र पिन्टू राम उम्र करीब 12 वर्ष, विवेक हरिजन पुत्र सुनील राम उम्र करीब 14 वर्ष एवं अनिकेत राम पुत्र अनिल भारती उम्र करीब 16 वर्ष निवासीगण चाचा कॉलोनी वार्ड नं0-3 थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के साथ घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना प्राप्त होने पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-83/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर तत्काल बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का गहन परीक्षण करते हुए बच्चों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 12.05.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में बच्चों द्वारा बताया गया कि वे आपस में मित्र हैं तथा घूमने के उद्देश्य से बिना किसी को बताए ट्रेन से पटना चले गए थे। उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही उपरांत चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।

शराब तस्करी करके लाई गयी 1 ट्रक से कुल 316 पेटी इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *