साइबर फ्रॉड की ₹43,446.77/- धनराशि पीड़ितों के खातों में कराई गई वापस

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।

प्रकरण का विवरण – आवेदक रत्नेश कुमार गुप्ता पुत्र जानकी प्रसाद निवासी ग्राम खजुरी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से कुल ₹47,400/- की साइबर ठगी कर ली गई थी। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ₹45,000/- धनराशि होल्ड कराई गई तथा न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक से पत्राचार कर होल्ड धनराशि में से ₹33,247.77/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराए गए।

इसी क्रम में आवेदक धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र श्री आरत सिंह निवासी ग्राम धनौरा दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल ₹20,998/- की साइबर ठगी कर ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹18,404/- धनराशि होल्ड कराई गई तथा न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ₹10,199/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराए गए। दोनों पीड़ितों को कुल ₹43,446.77/- धनराशि वापस मिलने पर उनके द्वारा सोनभद्र पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

निकाय चुनाव की सफलता पर विधायक ने आवास पर बांटी मिठाई

जनहित में अपील -साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर सूचना दें। साथ ही [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *