राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में 09 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-  रात्रि में पुलिस टीम द्वारा एक पीड़िता को सुरक्षार्थ उसके घर ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उसकी माता के सुपुर्द कर वापस लौटते समय विपक्षीगणों एवं उनके अन्य साथियों द्वारा लाठी-डंडा, बांस, रॉड व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया, जिससे पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आईं तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक सेवकों के साथ मारपीट की गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-68/2026, धारा 191(2), 121(1), 132, 352, 351(3) बीएनएस, धारा 3/4 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम एवं धारा 7 सीएलए एक्ट तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

कृत कार्यवाही- आज दिनांक 07.06.2026 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 09 अभियुक्तों को एयरपोर्ट रोड स्थित कर्बला, म्योरपुर के पास से समय लगभग 12:44 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—
1. जितेन्द्र कुमार पुत्र लाल बहादुर, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2. राहुल शर्मा पुत्र संतराम शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3. धनेश्वर पुत्र गुलाब शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4. राम सुशील पुत्र शारदा प्रसाद, निवासी ग्राम तेन्दुआ, थाना बरगवहा, जनपद सिंगरौली (म.प्र.)।
5. रोहित शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
6. गुलाब शर्मा पुत्र स्व० रामलखन, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
7. रेखा पत्नी संतराम शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
8. उर्मिला पत्नी धनेश्वर शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
9. संजू पत्नी दिनेश कुमार, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

युवती का अपहरण कर पैसे की मांग करने वाला‌ युवक गिरफ्तार, लड़की भी बरामद,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *