संचारी एवं दस्तक अभियान के तहत जनपद में युद्धस्तर पर चल रहा स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 01 जुलाई, 2026 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई, 2026 से दस्तक अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत, नालियों की सफाई, फॉगिंग तथा बुखार, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, क्षय एवं अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों की पहचान का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, ग्राम सभाओं में बैठकें, प्रभात फेरियां, झाड़ियों की कटाई, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नालियों की सफाई, हैंडपंपों की मरम्मत, फॉगिंग तथा अन्य जनस्वास्थ्य गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। दस्तक अभियान के अंतर्गत बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच, टीबी के संभावित मरीजों का चिन्हीकरण, आईएलआई (खांसी, जुकाम) एवं डायरिया के लक्षण वाले रोगियों का सर्वे तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संचारी एवं दस्तक अभियान में सक्रिय सहयोग करें, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *