हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.नई दिल्ली-77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अग्रणी स्थान बनाया है तथा उसका प्रभावी नेतृत्व में जी-20 समूह के देश पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपयोगी कार्रवाई करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासी उत्साह के साथ अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं, जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। औपनिवेशिक शासन ने इसे खत्म करने की कोशिश की थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हम आजाद हुए। हमारा स्वाधीनता आंदोलन अद्भुत था। महान सभ्यता के मूल्यों को जन-जन में ले गए। हमारे स्वाधीनता संग्राम के मूल्यों सत्य-अहिंसा को पूरी दुनिया में अपनाया गया है। गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया। मुझे विश्वास है कि भारत के प्रभावी नेतृत्व के साथ जी-20 के सदस्य देश उन मोर्चो पर उपयोगी कार्रवाई को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता में एक नई बात यह है कि कूटनीति को जमीन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय राजनयिक गतिविधि में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी तरह का पहला अभियान चलाया गया है।

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास में केंद्र सरकार करेगी हर संभव मदद : मनोहर लाल

राष्ट्रपति ने कहा कि उदाहरण के लिए यह देखकर मुझे अच्छा लगा कि स्कूलों और कॉलेजों में जी-20 से जुड़े विषयों पर आयोजित की जा रही गतिविधियों में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जी-20 से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में भी सभी नागरिकों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरसरकारी मंच है। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। भारत अभी जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *