नमामि गंगे अभियान पर उठे सवाल, दंश झेल रहा गरगा नदी ,गिर रहा शौचालय नालों और खटालों का गंदा पानी

मिडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो: छठ महापर्व… आस्था, पवित्रता और स्वच्छता का महापर्व है लेकिन बोकारो में प्रशासनिक व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो तमाम सफाई अभियानों और दावों की पोल खोल रही है।हैरानी की बात यह है कि यह बदहाली किसी दूरदराज इलाके की नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित चेकपोस्ट गरगा पुल के नीचे बने छठ घाट की है। यहां गंदगी का अंबार लगा है और नदी का पानी प्रदूषण की चपेट में है।

एक तरफ प्रशासन नमामि गंगे अभियान के तहत नदियों और घाटों की सफाई का दावा करता है, तो दूसरी तरफ गरगा नदी की जमीनी हकीकत इन दावों को आईना दिखा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के मोहल्लों का गंदा पानी शौचालय का पानी और बड़े-बड़े खटालों से निकलने वाला गोबर एवं अपशिष्ट सीधे नदी में बहाया जा रहा है। नतीजा यह है कि नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है और घाट के आसपास दुर्गंध का ऐसा आलम है कि वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है।

सबसे बड़ा सवाल उन छठव्रतियों की आस्था और स्वास्थ्य को लेकर है, जो इसी घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। जिस छठ महापर्व में स्वच्छता और शुद्धता सर्वोपरि होती है। श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। उनका सीधा सवाल है कि जब जिला मुख्यालय के इतने करीब स्थित घाट की यह हालत है, तो शहर के दूसरे छठ घाटों की स्थिति क्या होगी?

गरगा नदी को प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन करेगा रिपोर्ट तैयार

सवाल यह भी है कि आखिर सफाई अभियान का लाभ जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता? जब तक नदी में गिरने वाले गंदे पानी और खटालों के अपशिष्ट पर रोक नहीं लगेगी, तब तक सिर्फ घाटों की ऊपरी सफाई से प्रदूषण की समस्या कैसे खत्म होगी?

छठव्रतियों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गरगा नदी में गंदा पानी गिराने पर तत्काल रोक लगाई जाए। खटालों से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था हो और छठ घाट की युद्धस्तर पर सफाई कराई जाए, ताकि गर्गा पूल को स्वच्छ साफ़ और सुंदर बनाया जा सके । जिला प्रशासन जिला पुलिस और बीएसएल की संयुक्त पहल से महापर्व को देखते हुए डैम आज खोलने का आदेश जारी किया गया है और नदी किनारे रहने वालों लोगो को भी आगाह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *