वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के कुलदीप महतो ने मारी बाजी जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

46वीं NTPC जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता
मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो : युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, *वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के प्रतिभाशाली तीरंदाज कुलदीप महतो ने 46वीं NTPC जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान के जयपुर में 21 से 28अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुलदीप ने व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर बोकारो, झारखंड और अकादमी का गौरव बढ़ाया.इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रविश शर्मा, CEO एवं Whole-Time Director, ESL Steel Limited ने कुलदीप को बधाई देते हुए कहा, “ESL में हमारा मानना है कि खेल न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं. राष्ट्रीय स्तर पर कुलदीप महतो की यह शानदार उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के माध्यम से हमारा निरंतर प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें. मैं कुलदीप और उनके कोच बुद्धेश्वर मुर्मू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। कुलदीप की यह सफलता ESL Steel Limited द्वारा जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है. वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के माध्यम से युवा तीरंदाजों को पेशेवर प्रशिक्षण,आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, विशेष खेल उपकरण, पोषण संबंधी सहायता और राष्ट्रीय एवं अन्य प्रतिस्पर्धी मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं.कोच बुद्धेश्वर मुर्मू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुलदीप ने लगातार अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया है. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी यह सफलता अकादमी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है,जिसके तहत स्थानीय समुदायों से उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसरों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा रहा है.ESL Steel Limited खेल, शिक्षा और सामुदायिक विकास के माध्यम से समग्र सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.कंपनी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर युवाओं के लिए राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए अवसर तैयार करना है.ESL Steel Limited कुलदीप महतो और उनके कोच बुद्धेश्वर मुर्मू को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करता है।










