गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर रालोद फिर सक्रिय

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 17ता.लखनऊ-यूपी में गन्ना, किसानों तथा मजदूरों की ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केंद्र बिंदु है। चीनी मिलों पर किसानों का गत सत्र का हजारों करोड़ रुपए बकाया है। जिसके कारण किसान, मजदूर, व्यापारी सब परेशान हैं। यह सभी वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। यूपी के किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य मांगों को लेकर आज राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष लखनऊ आशीष तिवारी ने डालीबाग स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त गन्ना आयुक्त, विश्वेश सिंह को सौंपा।
आशीष तिवारी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि चीनी मिलों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलम्ब ब्याज सहित किया जाये। अक्टूबर माह से नवीन गन्ना पेराई सत्र भी प्रारंभ हो रहा है, इस लिए अग्रिम सत्र के लिए आपके भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप 14 दिन में गन्ने के भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर एक रूपरेखा बनाई जाय। ज्ञापन देने वालों में रालोद के वरिष्ठ नेता अफ़सर अली, प्रमोद शुक्ला, बिपिन द्विवेदी, चंदन गुप्ता, कृष्ण पाल पांडे आदि लोग प्रमुख थे।

पीएम से पहले सीएम योगी ने लिया महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा, कहा-ऑल ओके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *