हेरोइन तस्करी के मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण- थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अकरम कुरैशी एवं वांछित अभियुक्ता सुनीता देवी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
कार्यवाही का विवरण- थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 11.09.2026 को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग से रात्रि करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी सुधीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 11.09.2026 को पटवध में सड़क के किनारे से सुबह करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण का विवरण
1. अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष।
2. सुनीता देवी पत्नी सुधीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष।
अभियुक्त अकरम कुरैशी का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-101/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना शक्तिनगर।
2. मु0अ0सं0-72/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ओबरा।
3. मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस, थाना चोपन।
अभियुक्ता सुनीता देवी का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-127/2018, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन।
2. मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस, थाना चोपन।










