लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश में निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक कर दिये निर्देश

 मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 20 ता.लखनऊ-उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  जितिन प्रसाद ने आज लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर में लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह जी के साथ प्रदेश में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिया।
लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित के ख़िलाफ़ कार्रवाही भी की जाएगी। उन्होंने अत्यधिक बारिश की वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के त्वरित निवारण करने एवं मौसम के अनुकूल होते ही सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हों, ये सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
श्री प्रसाद ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में निर्देश दिया है कि क्षतिग्रस्त मार्गों की सूची समय रहते तैयार कर ली जाए, ताकि मानसून के तत्काल बाद रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण कराया जा सके, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। वर्षा के बाद पैच रिपेयर / विशेष मरम्मत का कार्य अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाय। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, विशेष सचिव आशुतोष द्विवेदी, प्रभुनाथ, के पी सिंह, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष  ए के जैन, प्रमुख अभियंता परि० एवं नियोजन अशोक अग्रवाल, मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।

रामाशीष राय पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 की प्रेस वार्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *