वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब, दावों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

नई दिल्ली

 2024 के लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना के दौरान वोटों की संख्या में अंतर होने के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को चुनाव आयोग ने भ्रामक करार दिया है।

आयोग ने बुधवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान और मतगणना से संबंधित सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से प्रकाशित किए जाते हैं और कोई भी व्यक्ति इन्हें आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की कुछ विधानसभा सीटों से जुड़े दावों के स्क्रीनशॉट साझा किए। साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़े पेश कर स्थिति स्पष्ट की।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये 2024 के लोकसभा चुनाव और उसी वर्ष हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों और गिने गए वोटों के बीच विसंगतियां होने का दावा किया गया था। ये आरोप भ्रामक हैं और तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं करते।

 

शिवसेना की धमकी : माफी मांगें प्रदीप रामचंदानी, वरना भाजपा उम्मीदवार के लिए नहीं करेंगे काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *