शिवसेना की धमकी : माफी मांगें प्रदीप रामचंदानी, वरना भाजपा उम्मीदवार के लिए नहीं करेंगे काम

उल्हासनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंदानी के बयान को लेकर शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उसने कहा है कि जब तक भाजपा नेता माफी नहीं मांगते, शिवसेना यहां भाजपा उम्मीदवार के लिए काम नहीं करेगी।

युवा सेना के कल्याण जिला महासचिव विक्की भुल्लर ने रविवार को कहा कि रामचंदानी को कोई भी शब्द बोलने से पहले उसे समझना चाहिए। उन्होंने शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहा है, जो गलत है।

भुल्लर ने कहा, “उन्होंने (शिंदे ने) कोई गद्दारी नहीं की है। उन्होंने हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व को बचाने के लिए यह काम किया है।”

युवा सेना नेता ने कहा कि रामचंदानी ने आज जो बयान दिया है, उसका “हम खुला विरोध करते हैं”। जब तक वह माफी नहीं मांगते उल्हासनगर शिवसेना भाजपा उम्मीदवार कुमार आयलानी के लिए कोई काम नहीं करेगी। सत्तारूढ़ महायुति में सीट बंटवारे में यह सीट भाजपा के खाते में गई है।

इससे पहले आज सुबह प्रदीप रामचंदानी ने पार्टी लाइन से इतर कहा कि “जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं”। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।

इस बयान से शिवसेना कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।

हालांकि, रामचंदानी ने माहौल गर्म होते देख कहा है कि उनके बयान का “अलग मतलब निकाला गया है”।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव से पहले कुछ दिनों से शिवसेना और भाजपा के बीच दरारें देखने को मिल रही हैं।

कंपनी पर कर अपराध का आरोप तो निदेशक अकेला आरोपी नहीं, पंजाब-हरियाणा HC का अहम फैसला

–आईएएनएस

एकेजे/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *