लोकहित अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय महाअधिवेशन 3 सितंबर 2023 को वाराणसी में आयोजित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 1ता.वाराणसी-उत्तर प्रदेश में पार्टी का विस्तार किए जाने व पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर लोकहित अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय महअधिवेशन 3 सितंबर 2023 को वाराणसी में होगा। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उक्त बातें पार्टी के महासचिव सतीश गांधी ने कही।

श्री गांधी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी का राष्ट्रीय महाअधिवेशन वाराणसी स्थित कन्हैयालाल गुप्ता स्मृति भवन कुबेर कांप्लेक्स के सामने रथ यात्रा वाराणसी में 3 सितंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे से लेकर 4:00 तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय महाअधिवेशन में उत्तर प्रदेश नई दिल्ली बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाए जाने, विस्तार किए जाने, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:00 बजे किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने देर रात विधान सभा मार्ग स्थित 1912 काल सेंट्रल तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *