थाना चोपन पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद कर, गिरफ्तार किया, 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 15.08.2024 को समय लगभग 21.15 बजे सेवा सदन डाला मार्ग, चोपन के पास से अभियुक्त गफ्फूर खान पुत्र जफीर खान पुत्र चूड़ी गली डाला, थाना चोपन, सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष के कब्जे से कुल 01 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा की बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-158/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Sonebhadra बालू खनन में चल रहे मशीनीकरण पर लगे रोक, मजदूरों को रोजी-रोटी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग़-भाकपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *