बोकारो से जल्द शुरू होगा हवाई उड़ान,एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की प्रक्रिया तेज : विधायक 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : आज बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो के कार्यालय में उपायुक्त के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। विधायक ने कहा की यह सिर्फ़ समीक्षा नहीं थी यह बोकारो के आने वाले कल की ठोस नींव रखने की बैठक थी।
✈️ बोकारो एयरपोर्ट:-सपना नहीं, अब हकीकत के बहुत क़रीब राज्य सरकार से जुड़े लगभग सभी आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा शेष कार्य तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं
👉 बहुत जल्द बोकारो से हवाई सेवाएँ शुरू होंगी : जिससे रोज़गार, उद्योग, निवेश और पहचान — सबको नई उड़ान मिलेगी।
🏭 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर | साइंस सिटी | स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
बोकारो अब सिर्फ़ स्टील सिटी नहीं रहेगा।
यह बनेगा उद्योग, ज्ञान, नवाचार और खेल का आधुनिक केंद्र।
इन सभी परियोजनाओं पर सकारात्मक और तेज़ प्रगति हो रही है।
🌾 किसान मज़बूत होगा,तभी बोकारो मज़बूत बनेगा
किसानों की फसल सुरक्षित रहे —
इसी सोच के साथ मोबाइल कोल्ड स्टोरेज की सुविधा जल्द शुरू की जा रही है।
👉 मेहनत का पूरा दाम और बेहतर आमदनी — यही हमारा लक्ष्य है।
🏘️ विस्थापित परिवारों के साथ ऐतिहासिक न्याय
विस्थापित ग्रामों को पंचायती राज व्यवस्था में शामिल करने को लेकर उपायुक्त महोदय ने सकारात्मक रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। यह उन परिवारों के लिए सम्मान, अधिकार और लोकतंत्र से जुड़ाव की नई शुरुआत है।
🚰 पेयजल संकट से स्थायी राहत का संकल्प
विस्थापित क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही जल समस्या को खत्म करने के लिए अनाबद्ध मद एवं CSR मद से लगातार कार्य किए जा रहे हैं
👉 हर घर तक शुद्ध पेयजल — यह हमारा स्पष्ट संकल्प है।
📚🏥 हर ज़ोन में लाइब्रेरी, हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा विधानसभा क्षेत्र के हर ज़ोन में लाइब्रेरी और स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस है। क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य ही मजबूत समाज की असली ताकत हैं।
📅 2025 तैयारी का साल रहा, 2026 परिणाम दिखाएगा
विकास से जुड़ी लगभग सभी काग़ज़ी प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकी हैं
👉 अब 2026 में विकास की गति लोग खुद ज़मीन पर देख पाएँगे। यह सिर्फ़ वादे नहीं —
यह परिणाम की ओर बढ़ते ठोस कदम हैं।बोकारो विधानसभा का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है जिसे हर हाल में हम सभी करने के लिए तैयार है।

परिवार नियोजन संबंधित प्रदान की जाने वाली सेवाओं की प्रगति को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *