प्रदेश में नव नियुक्त 7182 में से जनपद में चयनित 35 नव नियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.सोनभद्र-निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकनायक ऑडिटोरियम भवन लखनऊ में किया गया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, सीधा प्रसारण के पश्चात राज्य सभा सासंद  रामसकल व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा जनपद में चयनित 35 एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

राज्य सभा सासंद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पारदर्शी तरीके से की गई एएनएम भर्ती की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है जिसका आप लोगों ने सीधा प्रसारण भी देखा है मैं सभी एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देता हूं कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें जनता की सेवा मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता रहतीं है जनपद में स्वास्थ्य विभाग की अपेक्षा के अनुसार कार्य करें जनपद के कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है जहां पर स्वास्थ्य व्यवस्था की कुछ समस्यायें है उन क्षेत्रों में पहला रिस्पांस आप लोगों को ही देना है टीकाकरण मदर चाइल्ड आदि रजिस्टर का रखरखाव अच्छे ढंग से करें मैं सभी एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई देता हूं कि वह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए अच्छा कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.जी.यादव ने सासंद व जिलाधिकारी सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग मनोयोग से कार्य करें और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

जिलाधिकारी ने टैक्स रेशनलाईजशन के सम्बन्ध में उपभोगताओं/व्यापारियों के साथ की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *