87वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : 26 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, आई०टी०आई० मोड़, चास बोकारो द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार 87वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर एक विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में एशियन जालान अस्पताल, धनबाद (झारखण्ड) के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न विषयों पर बल के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया एवं उनका हेल्थ चेक-अप भी किया गया। इसके अलावा बटालियन मुख्यालय में स्थित यूनिट अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बल के अधिकारियों एवं जवानों ने अत्यन्त उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। यह रक्तदान थैलेसीमिया जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए, जिन्हें अपनी जीवन की रक्षा हेतु रक्त की अत्यन्त आवश्यकता है, उन्हें दी जाती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल न केवल देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक और मानवीय सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहा है। इस अवसर पर किया गया रक्तदान मानवता के प्रति बल की अटूट निष्ठा का प्रतीक है। आज का यह रक्तदान शिविर हमारे उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। स्वस्थ जीवन ही एक सशक्त राष्ट्र का आधार है। इस कार्यक्रम में राजीव रंजन, कमाण्डेंट-26 बटा०, प्रतिभा यादव, उप कमाण्डेंट, अरबिन्द कुमार, सहा० कमा० के अलावा एशियन जालान के चिकित्सक डॉ नौशाद आलम, डॉ श्याम किशोर, डॉ विद्या के साथ-साथ बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










