रक्तदान सबसे बड़ा है दान, युवा समाज के कर्णधार, इसलिए युवाओं को आगे आकर समाज हित में करना चाहिए रक्तदान : विनोद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसायटी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा बोकारो कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, भाजयुमो बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के लिए खड़ी रहती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की चिंता कर रहे हैं, इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा समाज के असहाय और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर रही है ताकि इस वजह से किसी की जान नहीं जाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा दान है, युवा समाज के कर्णधार है इसलिए युवाओं को आगे आकर समाज हित में रक्तदान करना चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से युवा मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मंटू राय, शंकर रजक, अनिल सिंह, भाजयुमो प्रदेश समन्वयक ब्रजमोहन दुबे, प्रमंडलीय प्रभारी रिषभ राय, सोशल मीडिया प्रभारी राघव मिश्र, जिला महामंत्री कुलदीप माहथा, जिला मंत्री मनोज पाण्डेय, राज सिंह,भाजयुमो बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम, श्यामनाथ मण्डल, पियूष गौरव, रितेश शर्मा, कुणाल प्रजापति, हीरालाल मण्डल, रमेश चौधरी, सन्नी आनंद, अनिल मुर्मू, रवि रंजन तिवारी, विजय महतो, रुपेश दीक्षित, प्रिंस कुमार समेत भाजयुमो कार्यकर्त्ता एंव युवा साथी उपस्थित रहे।










