हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित, चन्द्रयान-3 माॅडल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया अनावरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा सोनभद्र के पुलिस लाईन चुर्क मोड़ तिराहे पर हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित किया गया चन्द्रयान-3 ’’देश का मेटल’’ माॅडल का अनावरण किया गया।  जिलाधिकारी ने बताया कि सी0एस0आर0 मद से निर्मित चन्द्रयान-3 माॅडल तैयार होने से सर्किट हाउस सोनभद्र में आने वाले वी0आई0पी0 के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ ही इस जनपद का भी एक अलग पहचान बनेगा। चन्द्रयान-3 जो हमारे देश के गौरव का प्रतीक भी है, जोे जनपद के छात्र-छात्रों को जानकारी के लिए एक विशेष पहचान को विकसित करेगा, इसके साथ ही इंकोप्वांट के सुन्दर दृश्य को देखने हेतु आने वाले पर्यटकों के लिए चन्द्रयान-3 का यह माॅडल आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। इस मौके पर सी.ओ.ओ.हिण्डाल्को रेणुकूट एन नागेश, एचआर हेड हिण्डाल्को रेणुकूट जसवीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, पीआरओ हिण्डाल्को यशवन्त कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी हिण्डाल्को, अधिशासी अधिकारी राबर्ट्सगंज विजय कुमार यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

गणमान्य नागरिकों ने भी पावन खिंड दौड़ में प्रतिभाग किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *