मुख्यमंत्री धामी ने व‍िभ‍िन्‍न व‍िकास कार्यों को दी मंजूरी

देहरादून, 27अगस्त (आईएएनएस) उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के बावजूद लगातार विकास की ओर बढ़ता ही चला जा रहा है। देवभूमि के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी जहां प्रदेश में कड़े कानून ला रहे हैं, तो वहीं प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। साथ ही पहाड़ से मैदान तक सड़कों को जोड़ने का भी काम भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को सौगात दी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख रुपये, भटेड़ी से सिरोड़ी तक संपर्क मार्ग के लिए 44.42 लाख रुपये तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग हेतु 17.94 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भी 23.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ की चार आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी ।

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अंतर्गत अशासकीय डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्यों हेतु आवश्यक उपकरण एवं सिंथेटिक टर्फ सहित प्रकाश व्यवस्था एवं फाल्स सीलिंग लगाए जाने के लिए 19.18 लाख रुपये की मंजूरी दी।

बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्च, मुख्यमंत्री को नहीं पड़ा फर्क : तेजस्वी यादव

–आईएएनएस

स्मिता/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *