मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी दुमका-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










