सीएम नीतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग की विभिन्न प्रशाखाओं का किया निरीक्षण

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गई हैं, उनका क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित कराएं और समय-सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गई थीं, उन सभी की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी जा चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के ई-ऑफिस का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। कार्यालय में बेहतर माहौल रखें और कार्यों का ससमय निष्पादन करें। साफ-सफाई के साथ-साथ सारी व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से संचालन करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैफेटेरिया, आधुनिक लांज, पार्किंग, चेक-इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।

पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग सम्मान से रहते हैं : कुणाल घोष

मुख्यमंत्री बिहटा में बनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण और निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *