निर्धारित समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्यों को शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां पर निर्धारित समय अवधि मंें पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये, उन ग्राम सभाओं में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की आवश्यकता न पड़ें,

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा। सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की रैंकिंग सी0 एवं डी0 कैटेगरी में होगी, उन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए शासन स्तर पर पत्राचार उन अधिकारियों के विरूद्ध सुनिश्चित किया जायेगा, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

समिति के साथ प्रशासन की बैठक हुई संपन्न, दिव्य दर्शन का होगा आयोजन,

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी  नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *