थाना रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न वाहनों में कुल 107 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली।
2. लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा (तेनुआ), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
3. रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।










