जिला खनिज फाउंडेशन के तहत उपलब्ध और खर्च की गई निधियों का विवरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 11ता. नई दिल्ली-केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के तहत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है। पीएमकेकेकेवाई दिशानिर्देशों के अनुसार, जिला खनिज फाउंडेशनों (डीएमएफ) को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर कम से कम 60 प्रतिशत पैसा खर्च करने के अनुदेश जारी किए गए हैं, इन क्षेत्रों में शामिल हैं: (i) पेयजल आपूर्ति; (ii) पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय; (iii) स्वास्थ्य देखभाल; (iv) शिक्षा; (v) महिलाओं और बच्चों का कल्याण; (vi) वृद्ध और दिव्यांगजनों का कल्याण; (vii) कौशल विकास; और (viii) स्वच्छता तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर 40 प्रतिशत तक जैसे: (i) भौतिक अवसंरचना; (ii) सिंचाई; (iii) ऊर्जा और वाटरशेड विकास; और (iv) खनन जिले में पर्यावरणीय गुणवत्ता बढ़ाने के अन्य उपाय।

इसके अलावा, एमएमडीआर अधिनियम, 1957 की धारा 15 (4) में निर्देश दिया गया है कि 15(4) उप-धाराओं (1), (2) और उप-धारा (3) को नुकसान पहुंचाए बिनाराज्य सरकारअधिसूचना के माध्यम सेनिम्नलिखित के लिए इस अधिनियम के उपबंधों को विनियमित करने के नियम बना सकेगीअर्थात्:-

(ए) धारा 9बी की उपधारा (2) के तहत जिला खनिज फाउंडेशन खनन से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के हित और लाभ के लिए कार्य करेगा;

तदनुसार, गुजरात सरकार ने डीएमएफ नियम तय किए हैं। गुजरात डीएमएफ नियम 2016, धारा 16, उप-धारा 4 (ए) के तहत, राज्य ने उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान के संबंध में पीएमकेकेकेवाई के प्रावधान को शामिल किया। गुजरात में उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कार्यों का विवरण इस अनुलग्नक में दिया गया है।

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग पर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के साथ समझौता

अनुलग्नक

क्रं. संख्या जिला उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र
परियोजनाओं की संख्या आवंटित धनराशि करोड़ रुपये में खर्च की गई धनराशि करोड़ रुपये में परियोजनाओं की संख्या आवंटित धनराशि करोड़ रुपये में खर्च की गई धनराशि करोड़ रुपये में
1 अहमदाबाद 110 31.00 4.10 1 0.05 0.05
1 अमरेली 794 77.42 30.74 321 13.83 9.63
3 आणंद 107 4.52 1.99 24 0.80 0.38
4 अरावली 429 30.36 15.05 357 12.37 8.81
5 बनासकांठा 342 38.27 7.45 137 6.99 2.08
6 भरूच 1137 109.18 25.23 399 37.86 11.95
7 भावनगर 581 36.41 4.65 27 1.75 0.54
8 बोटाद 134 2.75 1.45 12 0.52 0.30
9 छोटा उदयपुर 1250 79.11 30.31 359 17.86 10.93
10 दाहोद 242 12.06 2.66 6 0.39 0.19
11 देवभूमि द्वारका 1597 75.00 27.26 248 24.03 8.10
12 गांधीनगर 270 10.76 5.83 62 2.88 1.92
13 गिरसोमनाथ 2979 113.76 68.82 554 36.25 6.67
14 जामनगर 124 9.15 5.38 35 1.86 1.37
15 जूनागढ़ 396 19.62 14.94 255 3.40 2.94
16 कच्छ 1226 249.30 87.74 684 76.41 38.11
17 खेड़ा 411 13.79 7.99 89 2.79 1.83
18 महिसागर 51 1.54 1.10 22 0.59 0.42
19 मेहसाणा 110 9.43 0.78 73 3.20 0.95
20 मोरबी 625 6.60 2.20 57 2.89 1.97
21 नर्मदा 111 1.93 1.39 11 0.65 0.27
22 नवसारी 558 21.38 12.64 137 6.17 3.26
23 पंचमहल 480 18.40 10.04 111 2.64 1.64
24 पाटन 42 0.66 0.51 0.00 0.00
25 पोरबंदर 608 73.73 44.55 180 19.32 12.41
26 राजकोट 127 9.81 5.94 73 6.21 2.16
27 साबरकांठा 460 22.34 3.55 292 9.89 2.52
28 सूरत 634 28.73 19.48 277 12.06 8.69
29 सुरेंद्रनगर 494 17.96 8.84 253 11.67 9.37
30 तापी 323 37.07 9.16 70 5.03 2.71
31 वडोदरा 1057 27.38 13.00 487 15.33 7.12
32 वलसाड 567 13.69 7.14 17 0.60 0.29
कुल 18376 1203.13 481.89 5630 336.3 159.6
खनन न्यूज-खनन से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित आकाश केशरी, सारनाथ यादव गिरफ्तार, कर चालान, 

यह जानकारी केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *