खनन न्यूज-अवैध खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार एवं उनके 3 वाहन जब्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन के रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं उनके 3 वाहन जब्त किए।
खनन विभाग के खनन निरीक्षक अतुल दूबे को दिनांक 17.01.2026 को अपने विभागीय कर्मचारी से सूचना मिली कि लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन द्वारा अवैध खनन सामग्री ले जाई जा रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो धक्का मारकर भाग गई। खनन निरीक्षक अतुल दूबे ने अपने टीम के साथ वाहन का पीछा करके गाड़ी छोड़कर भाग जा चुके वाहन को पावर हाउस के पास उरमौरा में पकड़ लिया गया। वाहन पर अवैध खनिज लदा हुआ था और वाहन बिना नंबर प्लेट का था। जांच में यह भी पाया गया कि वाहन के पास वैध परिवहन पत्र नहीं था तो खनन निरीक्षक अतुल दूबे द्वारा मु0अ0सं0–43/2026, धारा 303(2), 317(2), 121(1), 109(1) भारतीय दंड संहिता, 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र पर पंजीकृत कराया गया। विवेचना क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्तों में से निम्न चार अभियुक्तों को आज दिनांक 19.01.2025 को समय 13.28 बजे लोढ़ी राबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उनके 03 वाहन जब्त कर लिए गए।
उक्त मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–43/2026, धारा 303(2), 317(2), 121(1), 109(1) भारतीय दंड संहिता, 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू पुत्र विजय कुमार, 21 वर्ष, ग्राम दारानगर, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर (हाल पता: मारकुण्डी, थाना चोपन), फरीद अहमद, 45 वर्ष पुत्र मुनिर अहमद, मेन मार्केट, शीतला मंदिर के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार, ग्राम उरमौरा, संत कीनाराम के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, कमलेश विश्वकर्मा, 22 वर्ष पुत्र जितन, ग्राम बिचपई, वार्ड नं0 03, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।










