6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, इंडियन रेलवे ने शुरू की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
उज्जैन (महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ (सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी (साई दर्शन), नासिक (त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 6 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने को लेकर एक खास मुहिम शुरू की है जो 11 मई की रात ओडिशा के झारसुगुड़ा से ट्रेन रवाना होगी. यह ट्रेन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के नाम से चलाई जा रही है जिसके जरिए देश के छह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. जिसमें उज्जैन (महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ (सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी (साई दर्शन), नासिक (त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग आदी शामिल हैं इसकी जानकारी आईआरसीटीसी के टूरिज्म इंचार्ज (रांची) अरविंद चौधरी और बोकारो इंचार्ज मंटू कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा का चयन कर सकेंगे. यात्रियों को भोजन आदि के साथ स्टेशन से ज्योतिर्लिंग तक यातायात सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही ठहराव के लिए होटल आदि की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर और शिरडी दर्शन भी कराया जाएगा.यह ट्रेन झारसुगुड़ा से खुलकर राउरकेला, रांची, मुरी होकर बोकारो पहुंचेगी. जहां से हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, छिवकी होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेगी. इन रेलवे स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के इंचार्ज से मिलकर या आईआरसीटीसी बेवसाइट पर जाकर श्रद्धालु टिकट बुकिंग करा सकेंगे. इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति 23315/- थर्ड एसी के लिए प्रति व्यक्ति 41570 तथा सेकेंड एसी के लिए 50410 का दर तय किया है. 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए 10 फीसदी की छूट दी गई है.वहीं, एक साथ 10 से अधिक लोगों का समूह टिकट बुकिंग कराने पर भी विशेष छूट दी जाएगी. इस किराए में सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात के लिए भोजन सहित दो बोतल पीने का पानी, सड़क परिवहन, होटल में विश्राम की व्यवस्था, प्रत्येक कोच में सिक्युरिटी और टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था दी गई है।










