मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करो, प्रदर्शन और राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा-भाकपा

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 25ता.सोनभद्र- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक कलेक्टर को सौंपा। जहां वक्ताओं ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर में मणिपुर प्रदेश जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है उस प्रदेश में कानून व्यवस्था लगभग 3 माह से समाप्त हो गई है 3 मई 2023 से लेकर अब तक लगभग 200 लोगों की हत्या हो चुकी है 1000 से ऊपर अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हो चुके हैं लगभग 70000 से अधिक लोग अपना घर द्वार छोड़कर शरणार्थी शिविरों में शरण लिए हैं या निकट के राज्यों में पलायन कर चुके हैं ।19 जुलाई 2023 को दो लड़कियों को बंधक बनाकर नंगा करके जुलूस निकालकर सामूहिक बलात्कार किया गया है जिससे पूरा देश शर्मशार हुआ, इस तरह की कई और घटनाएं हो चुकी हैं । प्रदेश में हिंसा जारी है गृह मंत्री और मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ साबित हो रहे हैं,राज्य में गोलियां चल रही हैं और जनता के मकान जलाए जा रहे हैं महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही है ऐसी विषम परिस्थिति में हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि मणिपुर के मुख्यमंत्री वह गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि मणिपुर में महिलाओं को जिस तरीके से बहसी अंदाज में नंगा कर सड़क पर घुमाया गया और भूखे भेड़िए की तरह उनके शरीर को नोच कर बलात्कार किया गया उस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। घटना में संलिप्त सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना कर अविलंब सजा दिलाई जाए ।मणिपुर में जिन गरीबों मजदूरों के घर जलाए गए हैं अभिलंब उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय द्वारा जिन लोगों को जान से मारा गया है उनके आश्रित परिवार को 25 25 लाख रुपए मुआवजा दिलाया जाए मणिपुर की घटनाओं के लिए जिम्मेदार वहां के मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाए मणिपुर की घटना के भुक्तभोगी डिटेंशन कैंप में रहने वाले लोगों से मिलने गई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता व भारतीय महिला फेडरेशन की नेत्रियों के ऊपर लगाए गए सभी मुकदमे बिना शर्त वापस किया जाए,
वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने के साथ ही अल्पसंख्यक व आदिवासी समुदाय नागा और कुकी के लोगों को सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़कों पर उतर कर बृहद आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्दलाल आर्य, कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा(सह सचिव), कामरेड सी.पी. माली, कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड प्रेमनाथ, कामरेड पुरुषोत्तम, कामरेड अंगद सिंह, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता, कामरेड बसावन गुप्ता, चौधरी कोल, पप्पू भारती, दिनेश कुमार गोंड, मोहम्मद मुस्तफा, बुद्धि राम खरवार, कतवारू कोल, कमलेश गोंड , फूलमती, सरस्वती देवी, लीलावती व भगवान दास खरवार आदि कम्युनिस्ट के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










