एक युग का अंत : बेलगावी में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

बेलगावी, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल सभी नेता अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच, अधिवेशन में शामिल पार्टी नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक जताया और उनके योगदान को किया।

कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन को एक युग का अंत बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के विकास में अहम योगदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में देश को प्रथम स्थान पर रखा। वह भारत मां के सच्चे सपूत थे। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके कैबिनेट में काम करने का मौका मिला। मेरी संवेदना उनके परिवार के प्रति है।

अधिवेशन में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मैंने उनके साथ काम किया। मैं उनकी टीम का हिस्सा रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही सहज प्रवृत्ति के नेता थे। उनके जैसा नेता मिलना मौजूदा राजनीति में मुश्किल है। उन्होंने हमेशा ही दूसरों को आगे बढ़ाने का काम किया। हम सभी के लिए दुख की बात है कि पूरे देश को आर्थिक नीति प्रदान करने वाला नेता आज हमारे बीच से चला गया, आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायण स्वामी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दुख की बात है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री और आधुनिक भारत के शिल्पकार आज हमारे बीच नहीं रहे। वह एक महान दार्शनिक थे। वित्त मंत्री रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में अहम योगदान दिया, ताकि भारत विकसित राष्ट्रों के साथ मुकाबला कर सके। उन्होंने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया।

पंत टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे, गुरबाज वनडे में शीर्ष 10 में

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं उनके साथ अपने साथ हुए पुरानी घटनाओं को नहीं भूल सकता हूं। मुझे आज भी याद है, जब हमारे इसरो के वैज्ञानिक अपने दो मिशन को पूरा करने में विफल रहे थे, तो मुझे मनमोहन सिंह ने कहा था कि आप इसरो के वैज्ञानिकों के पास जाइए और उन्हें उत्साहित कीजिए कि वो अपने मिशन को जारी रखे। इसके बाद हम सभी वैज्ञानिकों को दिल्ली लेकर आए। हमने उन्हें यह एहसास दिलाया कि आप कर सकते हैं। यकीन मानिए, इसके बाद हमारे वैज्ञानिकों ने पांच मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिसमें मंगलयान भी शामिल है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उनके साथ अपनी एक मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि देश जब आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री थे। उन दिनों मैं सांसद हुआ करता था, तब मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उन दिनों में देश में खाद की कीमत आसमान छू रही थी। मैंने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया। मैंने उनसे अनुरोध किया की इस दिशा में कदम उठाए जाए, तो उन्होंने छोटे किसानों के लिए खाद की कीमतें कम रखी और बड़े किसानों के लिए खाद के दामों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया।’

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अगर देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में किसी ने अपना योगदान दिया, तो वो डॉ मनमोहन सिंह ही हैं। उन्होंने देश को आर्थिक स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने हरियाणा के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया।’

बिजली बिल में बड़ा झटका: यूपी में 10% अतिरिक्त चार्ज लागू, जानें पूरा असर

–आईएएनएस

एसएचके/एमके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *