मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : थाना माराफारी क्षेत्र के रितुडीह में 26 वर्षीय युवती शिल्पी सोनी ( काल्पनिक नाम )ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है की युवती पढाई के साथ नौकरी की तैयारी कर रही थी जिसके कारण मानसिक तनाव में आकर उसने बंद कमरे में फांसी लगा ली। सुचना पाकर माराफारी थाना मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।