गाजियाबाद : चांदी से भरा बैग लूटने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस टीम ने बैग लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 168 चांदी के छोटे-बड़े छत्र, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी पीड़ित मनोज खंडेलवाल ने सूचना दी थी कि बाइक सवार अज्ञात बदमाश बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में जरूरी कागजात, रुपए और चांदी के सामान थे। नंदग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी।

इस मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए सामान बरामद किए हैं। इस लूटकांड के अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मनीष का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ परतापुर, भावनपुर और नंदग्राम थाना में हत्या के प्रयास, लूट के मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 7 अक्टूबर को चांदनी चौक गया था। वहां उसने एक व्यक्ति को बैग में सामान रखते हुए देखा था। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। मनीष ने अपने साथियों की मदद से गुलधर मेट्रो स्टेशन से पहले मेरठ रोड पर बैग लूट की घटना को अंजाम दिया।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ उनके मानसिक दिवालियापन का सबूत : कमलजीत सहरावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *