'ऊंचाई' अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक और जर्नी, दिखाई ट्रैवल व्लॉग की झलक

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री, शानदार सिंगर परिणीति चोपड़ा अब अपना व्लॉग (वीडियो ब्लॉग) शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है।

इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर ‘अमर सिंह चमकिला’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “ऑफिशियली मेरा पहला ट्रैवल व्लॉग आने को तैयार है।” वीडियो में अभिनेत्री बोलती नजर आ रही हैं, “मैं अपने दूसरे सफर के लिए तैयार हूं दोस्तों।“ वीडियो में वह एयरपोर्ट पर चलती नजर आ रही हैं और उनकी हाथ में कैमरा है।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इससे पहले परिणीति ने सांसद और अपने पति राघव चड्ढा के साथ एक लवली पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी मां के दिए गिफ्ट को दिखाती नजर आ रही हैं।

दरअसल, राघव को सास रीना चोपड़ा का तोहफा बेहद पसंद आया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिणीति ने गिफ्ट की जमकर तारीफ की। परिणीति ने शाही अंदाज में मां के दिए गिफ्ट को अनपैक किया और पोस्ट में लिखा, ” देवियों और सज्जनों, मेरी मां ग्रेट आर्टिस्ट हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे कि हमारे लिए यह गिफ्ट कितना खास है। यह पेंटिंग हमारे लिए एक कला से बढ़कर है। यह मेरे और राघव के प्यार का आईना है। इसे हमारे घर में एक विशेष सम्मान के साथ जगह दी जाएगी।”

वहीं, राघव चड्ढा ने सास के दिए सुंदर तोहफे के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “हैलो रीना चोपड़ा डॉट आर्ट, अब हम सभी जान चुके हैं कि परी में आर्टिस्ट वाले जीन कहां से आए हैं। शानदार सालगिरह, उपहार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, 10-11 सितंबर को दिल्ली पहुंचेगा बिजनेस डेलिगेशन

वहीं, रीना चोपड़ा ने चड्ढा की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “गॉड, मुझे लगता है कि मैं इसे बनाते वक्त काफी भावनाओं के साथ डूब गई थी। यह मेरे लिए एक पेंटिंग से कहीं बढ़कर है। आप दोनों हमारे लिए बेहद मायने रखते हैं। यह दिखाने में मैं कामयाब रही या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन मेरा दिल ब्रश बनकर उतर गया। दोनों हमेशा साथ रहो और हमेशा खुश रहो।“

बता दें कि यह पेंटिंग परिणीति और राघव के सगाई की है, जिसमें अभिनेत्री राघव का हाथ थामे रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। परिणीति और राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *