सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 16ता.लखनऊ-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा महासचिव-प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद  बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के समक्ष अफजल खान, बीरू बाबू, आदर्श, रंजीत कुमार, मिथिलेश सिंह पाल, रवि कुमार, अवनीष, दिलीप कुमार, वीर प्रताप, दिनेश कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह कल्लू के साथ सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, अनुराग दीक्षित मुन्ना, प्रभाकर मिश्रा, राजकुमार गौतम, संदीप राव, आकाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

17 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-दयाशंकर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *