रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन के तत्वाधान में सोनांचल क्षेत्र की क्षेत्रीय रैली का शुभारंभ

कृपा शंकर पांडेय Media House सोनभद्र-सोनांचल क्षेत्र की क्षेत्रीय रैली का शुभारंभ रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन के तत्वाधान में रेलवे फुटबॉल मैदान चोपन में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा एथलीट की विधा भला प्रक्षेप करके किया गया साथ ही आमंत्रित प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। सोनांचल क्षेत्र के एथलीटो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बालिका अंडर 14 100 मीटर रेस में प्रथम सृष्टि कुमारी रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन द्वितीय उजाला राव राजा बलदेव दास बिड़ला सलखन एवं 200 मीटर में सृष्टि प्रथम एवं उजाला द्वितीय रही। अंडर-19 200 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक श्रीवास्तव प्रथम एवं रजनीश द्वितीय ओबरा इंटर कॉलेज रहे 100 मीटर में अभिषेक श्रीवास्तव गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन प्रथम एवं अरविंद कुमार ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में 200,400,800 में रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन प्रथम स्थान पर रहा। अंडर 17 बालक अमन चौधरी ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा प्रथम आदित्य सिंह ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 डिस्कस विनय पाठक राजा बलदेव दास बिड़ला सलखन प्रथम स्थान अंशु विश्वकर्मा गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन द्वितीय स्थान पर रहे अंडर-19 डिसकस में प्रकाश कुमार रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन प्रथम स्थान विकास कुमार रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन द्वितीय स्थान पर रहे अंडर-19 में विकास गुप्ता रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन प्रथम स्थान राहुल कुमार रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन द्वितीय स्थान पर रहे एवं लंबी कूद अरविंद ओबरा इंटर कॉलेज प्रथम स्थान एवं आशुतोष गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन द्वितीय स्थान पर रहे अंडर-19 बालिका लंबी कूद में प्रतिभा राजा बलदेव दास बिड़ला सलखन प्रथम स्थान पर रहे अंडर 17 बालिका 100 मीटर दौड़ में सुषमा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा प्रथम एवं 200 मीटर में किंजल राजकीय हाई स्कूल जुगैल प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 14 लंबी कूद में दीपक नेवारी प्रथम स्थान एवं रामनरेश राजकीय बालिका चकदहिया द्वितीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता को संपन्न कराने में क्रीडा अध्यापक अनिल कुमार सिंह संतोष तिवारी श्वेता द्विवेदी राहुल त्रिपाठी अभिषेक श्रीवास्तव रामसुंदर एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में संतोष दुबे शुभम कौशिक रेल कर्मचारी इंटर कालेज चोपन का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ओबरा इंटर कॉलेज ने किया।

ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *