गोमिया विस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी योगेंद्र महतो भारी मतों से जीत हासिल करेंगे: कांग्रेस पार्टी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय की अध्यक्षता में आईईएल रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में कांग्रेस गोमिया प्रखंड के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र महतो को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र महतो को भारी मतों से जीत सुनिश्चित करना है।इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में उनके पक्ष में व्यापक रूप से क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव में पुनः इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी और इसके लिए हम सभी प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र महतो के पक्ष में प्रचार अभियान चलाएंगे। वहीं भारी मतों से जिताकर झारखंड विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे। बैठक का संचालन कृष्णा सिंह ने किया।मौके पर पार्टी के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, ऐनुल होदा, शेखर पासवान, राहत इमाम,प्रवीण राम,चैता साव,अभय सिन्हा, फिरोज खान,गफ्फूर अंसारी,विद्यानन्द प्रसाद,बहराम मांझी,सैय्यद अंसारी सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे।

रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में सात दिवसीय “रचनात्मक लेखन कार्यशाला”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *