जन संघर्ष मोर्चा 7 अप्रैल को अपना मत देने के लिए तय करेगी उम्मीदवार 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो :  स्व राजेंद्र महतो और स्व अखिलेश्वर महतो के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने कहा कि आज राजनीति में विकट समस्या आ गई है राष्ट्रीय पार्टियों को योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं एनडीए और इंडिया गठबंधन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं इस स्थिति में जन संघर्ष मोर्चा अपने सारे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी जन संघर्ष मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय राजेंद्र महतो जी के सपनों को साकार करने के लिए हर गरीब गुरुओं को उनके हक दिलाने के लिए काम करेंगे. समय पर तय करके योग्य उम्मीदवार को अपना मत देने का काम करेंगे। जंग संघर्ष मोर्चा आगामी 7 अप्रैल 2024 को इस विषय पर खुलासा करेंगे। आज के बैठक में तय किया गया हर गाँव-गाँव में जाकर सभी प्रमुख लोगों से मिलकर एवं जन संघर्ष मोर्चा के पुराने साथियों को एकजुट करने के लिए आज से ही गांव का दौरा किया जाएगा। आज की बैठक का अध्यक्षता जन संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने किया संचालन झारखंड /वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा के संगठन महासचिव करमचाँद गोप ने किया.बैठक में मुख्य रूप से सुदर्शन सिंह,साधन मंडल,गोपाल शाह,शिबू बाउरी,संजय लाल महतो,माधव रजवार, गणेश दत्ता,दिनेश नायक, बंशीधर माहथा, महेश कुमार महतो, जवाहरलाल सिंह चौधरी, प्रदीप सिंह शिवचरण हजरा, मुबारक अंसारी,मुस्लिम अंसारी, महिला नेत्री मंजू देवी, राजकुमार यादव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए धन्यवाद ज्ञापन अजीत सिन्हा ने किया।

टुंडी विधायक से जनहित में चंद्रपुरा, दुगदा, जरीडीह को बोकारो कोर्ट से जोड़ने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *