रक्षाबंधन के अवसर पर महावीरी झंडा मनाया जा रहा

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 1ता.शिवहर । सावन शुरू होते ही बहनें इस माह के पूर्णिमा का इंतज़ार करने लगती हैं। इसी माह के पूर्णिमा को वे अपने भाइयों की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दृष्ट तथा अदृष्ट विघ्नों से उनके रक्षा की कामना करती हैं। न सिर्फ उनके रक्षा की कामना करती हैं बल्कि अपने संबंध की प्रगाढ़ता की भी कामना करती हैं। सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी रक्षा का कामना करती हैं। अपने भाइयों की रक्षा की कामना के साथ साथ अपने संबंध भी मजबूत करती है।
रक्षाबंधन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस बार रक्षाबंधन की तारीख को लेकर कंफ्यूजन था कि रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा। देश में कई जगह 30 को ही रक्षाबंधन पर्व मनाया गया, तो देश में कई जगह आज रक्षाबंधन पर्व आज मनाया जा रहा है।
वही रक्षाबंधन को लेकर शिवहर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर अनन्त गांव में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ महावीरी झंडा मनाया जा रहा है। महावीरी झंडा को लेकर मेला का आयोजन किया गया है।वही मेला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग 3 दशकों से रक्षाबंधन के अवसर पर महावीरी झंडा मनाया जाता है। साथी लोगों के मनोरंजन के लिए नाच प्रोग्राम का व्यवस्था किया गया है। वही कोषाध्यक्ष अमोद बैठा,, सचिव उमेश राम, उपसचिव मनोज कुमार, उपकोषाध्यक्ष धीरज बैठा, समाजसेवी संजीव कुमार सिंह चेतन,आसनारायण,धर्मेंद्र, जय शंकर,राजू, प्रभात रंजन, श्याम किशोर, भीम, डॉ. सुजीत, फेकू,पंकज,आदि सदस्य मौजूद थे।








