अपह्वत लड़की बरामद, आरोपी की तलाश जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बैरगनिया। स्थानीय पुलिस ने अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले महीने अपहृत की गई एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीया एक नाबालिक लड़की जो नवम वर्ग की परीक्षा देने अपने विद्यालय गई थी और वह लौटकर घर नहीं आयी। काफी खोजबीन के बाद अपह्वत लड़की के पिता ने 13 जनवरी 2026 को बैरगनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना अंतर्गत सगरदीना गांव निवासी शेख मजहर के पुत्र शेख सहवाज को आरोपित करते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर तथा बहला-फुसला कर उनके पुत्री की अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी करती रही, इसी बीच शुक्रवार को अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक दिनेश पासवान को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपहृत लड़की बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर है, तब महिला पुलिस के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर छापेमारी कर अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद अपह्रत लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।








