आधी रात भीषण डकैती,लाखों की संपत्ति लूटी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी।* कन्हौली बाजार में आधी रात भीषण डकैती, बमबारी से दहला इलाका; लाखों की संपत्ति लूटी।कन्हौली बाजार में शनिवार देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच करीब दो दर्जन नकाबपोश व साधारण कपड़ों में आए हथियारबंद डकैतों ने रामा शंकर गुप्ता (पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद) के घर धावा बोलकर भीषण डकैती की। घर में ही उनका जनरल स्टोर्स व किराना दुकान संचालित है। बदमाशों ने गृहस्वामी की पिटाई कर हथियार के बल पर गोदरेज व अन्य अलमारियों की चाबी छीन ली और जेवर-नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी बीमार थीं। उनका पुत्र शत्रुघ्न गुप्ता दवा लेने बाजार गया था। लौटकर घर में घुसने के दौरान डकैतों ने उसे कट्टा, कुल्हाड़ी समेत अन्य हथियार दिखाकर रोक लिया। इसी बीच पुत्र लक्ष्मण गुप्ता व शत्रुघ्न गुप्ता शोर मचाते हुए बाजार की ओर भागे।
शोर सुनकर जुटी भीड़ को रोकने के लिए डकैतों ने कई बम फोड़े, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। चौकीदार सिकंदर राय, इंदल राउत और राम चंद्र राय पर भी दनादन बम फेंके गए, हालांकि तीनों बाल-बाल बच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 6–7 भर सोना, 50 भर चांदी के जेवरात और 60–70 हजार रुपये नकद लूटे गए हैं। परिजन अभी भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं, जिससे राशि बढ़ सकती है।
सूचना मिलते ही कन्हौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य थानों की टीम भी बुलाई गई। रात में ही एसपी अमित रंजन और डीएसपी टू आशीष आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और डकैतों की पहचान में जुटी है।

वैशाली जिले में सोमवार को पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मार गिराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *