एनडीए सरकार की नीतियों की जीत, 2025 में जीतेंगे बिहार की चुनावी जंग : मंत्री संतोष सिंह

कैमूर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने बिहार और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में एनडीए की जीत को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है।

उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी को उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश पसंद करता है। उत्तर प्रदेश में नौ में से सात सीटों पर जीत मिली। एनडीए सरकार की नीतियों को जनता ने स्वीकार किया है। आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बात करने वाले और देश तोड़ने की बात करने वाले लोगों का अब समय अंतिम आ गया है। ऐसे लोग अपने-अपने जगह पर चले जाएंगे। भारत में रहना है तो भारत माता की जय कहना पड़ेगा।

संतोष सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव तो दूर, उन्हें उनके पूरे खानदान के लोग भी बिहार की सत्ता में वापस नहीं आने वाले है। तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार और अपराध के सबसे बड़े उदाहरण के तौर पर हैं। तेजस्वी यादव को यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वह बिहार में सुशासन और अपराध की बात करें।

झारखंड चुनावी नतीजों को लेकर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि जैसे कुछ जगह खटाखट फटाफट में लोकसभा चुनाव में कुछ लोग फंस गए थे। इस तरह झारखंड में भी वैसा ही हो गया है। झारखंड की मेरी गरीब माताएं बहनें, आदिवासी बहनें देर से इस बात को समझेंगी। झारखंड में विकास अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया था। कुछ लोग बीच में भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन हम सच्चाई जानते हैं। अगली बार झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी। जहां तक बिहार का सवाल है एनडीए 2025 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

हर कांग्रेस नेता के सपने में आते हैं प्रधानमंत्री मोदी : प्रदीप भंडारी

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने शनिवार को चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की। ​​उसने इमामगंज सीट बरकरार रखी। वहीं तरारी, रामगढ़ और बेलागंज सीटें ‘इंडिया’ ब्लॉक से छीन ली।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *