अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर कोरिया ने दागी छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल

सियोल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि उसने पश्चिमी प्रांत नॉर्थ ह्वांगहे के सारीवोन क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे लॉन्च का पता लगाया है। इन मिसाइलों ने समुद्र में गिरने से पहले लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय की।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उत्तर कोरिया के लेटेस्ट लॉन्च में उसके केएन-25 सुपर लार्ज 600 मिलीमीटर मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि यह हथियार दक्षिण कोरिया में कहीं भी हमला करने में सक्षम है।

हालांकि, अधिकारी ने दागी गई मिसाइलों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, यह मिसाइल लॉन्च उस समय किया गया है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है।

इस बीच, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हथियार परीक्षण कर सकता है, ताकि वह अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके और अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर बाहरी ध्यान आकर्षित कर सके।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी सागर में ह्वासोंग-19 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का लॉन्च किया था। इसके बाद पांच दिन के बाद उत्तर कोरिया ने फिर से छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही, तब आरक्षण के लिए क्यों नहीं कुछ किया : जीतन राम मांझी

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *