मोटरसाईकिल चोरी करने वाले तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चास थाना अन्तगर्त कुँवर सिंह कॉलोनी से स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल JH09AW-6873 की चोरी हुई थी । उक्त घटना के संबध में चास थाना सं0 178/2024 धारा 303(2) दर्ज कर छानबीन किया गया । इस क्रम में इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। यह जानकारी चास थाना में जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा। मौके पर चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम उपस्थित थे।
गिरफ्तार अभियुक्त : अमरेन्द्र गोस्वामी पिता स्व० दिलीप गोस्वामी सा० सेक्टर 02 सी थाना बी०एस० सिटी जिला बोकारो,मनीष कुमार साव पिता स्व० दुर्गाचरण साव सा०, जरीडीह अपर बाजार काली मंदिर थाना गांधी जिला बोकारो, पप्पु सिंह पिता लक्ष्मण सिंह सा० जैनामोड शांतिनगर थाना जरीडीह जिला बोकारो है।
छापामारी दल में शामिल : खुर्शीद आलम पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चास थाना, पु० ०नि० धीरज कुमार, सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।










