पलामू पुलिस के नाक के नीचे हो रही है सैकड़ो एकड़ में अफीम की खेती

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पलामू-प्रखंड मनातू के पंचायत डुमरी चक एवं रंगिया में सैकड़ो एकड़ में अफीम की खेती की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनातू प्रखंड के यह तीन पंचायत अफीम की खेती के लिए पूर्व में भी विख्यात है। पुलिस के लाख कोशिश और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

हाल ही में मनातू पुलिस ने डुमरी पंचायत के कुछ गांव में अफीम की खेती को नष्ट किया था लेकिन सूत्रों के मुताबिक डुमरी चक रंगिया में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई है। झारखंड के डीजीपी एवं सरकार ने पुलिस और वन विभाग के समन्वय सहयोग से अफीम की खेती को नष्ट करने का एवं खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है ।लेकिन कुछ आसामाजिक तत्व और अफीम माफिया सरकार और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेती करने वाले माफियाओं से भारी भरकम रकम पुलिस और वन विभाग से बचाने, खेती नष्ट न होने तथा केस न होने के नाम पर ली गई है।वन विभाग के सैकड़ो एकड़ जमीन पर पौधों को काट काट कर अफीम की खेती करने लायक खेत बीचो-बीच जंगल में बनाए गए हैं।लेकिन अभी तक वन विभाग के तरफ से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, वहीं अफीम माफिया सरकार और पुलिस को खुला चैलेंज कर रहें है,एक तरफ जहां पुलिस और वन विभाग का डर दिखा कर अफीम की खेती करने वालों से लाखों रुपए की वसूली हो रही है, वहीं दूसरे तरफ कार्रवाई न होना,या सिर्फ ,चिन्हित लोगों का ही खेती को नष्ट करना। खेती करने वाले और खेती करवाने वाले और खेती करने वालों को बचाने वालों की मानसिकता में बढ़ोतरी हो रही है। अब देखना यह है कि क्या मनातू पुलिस मनातू प्रखंड से पूरी तरह से अफीम की खेती को नष्ट कर पाएगी या फिर अफीम माफिया अफीम की खेती करने में कामयाब हो जायेंगे। एक समय था जब अफीम की खेती में सिर्फ नक्सलियों का पैसा लगता था लेकिन कम समय में अधिक मुनाफा के चक्कर में कुछ पढ़े-लिखे युवा और कुछ सामाजिक लोगों ने भी अफीम की खेती में पैसा लगाया है। सूत्रों से पता चला की मनातू प्रखंड में अफीम माफियाओं की एक लॉबी(टीम) है जिसका काम पुलिस और वन विभाग से बचाना है ।इसके बदले में वे अफीम माफियाओं से भारी भरकम वसूली करते हैं अगर किसी ने इस लॉबी को बिना बताए या पैसे नहीं दिए तो उसका खेत यह लोग नष्ट करवा देते हैं।

स्टील प्लांट में काम करने वाला ठेका कर्मी को चाकू मारकर हत्या 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *