सोनभद्र की 10 सीटो में से- 4 भाजपा,1 एनडीए, 2 सपा, 1 बसपा, 1 निर्दल ने की जीत दर्ज, 1 सीट पर सस्पेंस बरकरार.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.सोनभद्र-सोनभद्र जनपद में हुए नगर पालिका/नगर पंचायत चुनाव में जनपद में सत्तारूढ़ पार्टी का निर्दल व विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों से कांटे की टक्कर में एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायतों में भाजपा ने जीत दर्ज की, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी एक सीट पर विजय दर्ज की, दो सीटों पर समाजवादी पार्टी, एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी, 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया तो अनपरा नगर पंचायत की एक सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
रावर्ट्सगंज नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद को 15639 पाकर विजई हुई। सपा प्रत्याशी उषा सोनकर को 8052 वोट मिले।

नवसृजित नगर पंचायत डाला के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी फुलवंती कुमारी 2335 पाकर विजय हुई। भाजपा प्रत्याशी चंद्रावती देवी को 1568 मिला।

चोपन नगर पंचायत से एनडीए निषाद पार्टी प्रत्याशी उस्मान अली 3876 वोट पाकर विजयी हुए। निर्दल प्रत्याशी संजय जैन को 3526 वोट मिले।
ओबरा नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी चांदनी देवी 7789 वोट पाकर विजय हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रानमति को 5434 वोट मिले।

रेणुकूट नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी ममता सिंह को 5321 वोट पाकर विजय हुई। भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह को 4320 वोट मिला।
पिपरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय प्रताप सिंह को 3257 वोट पाकर विजय हुए। सावित्री देवी को 1562 मत मिले।
दुद्धी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन को 3316 वोट पाकर विजई हुए। निर्दल उम्मीदवार कमल कानून को 2298 मिले।
घोरावल नगर पंचायत बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव को 1522 वोट पाकर विजई हुए। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार को 1208 मत मिले।
चुर्क/गुरमा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी 2347 वोट पाकर विजई हुई। सपा प्रत्याशी शमा परवीन 1589 वोट मिले।
अनपरा नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी विश्राम बैसवार ने 10113 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी केसी जैन को 7486 वोट मिले। निर्णय को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये शिकायतकर्ताओं की सुनी समस्याएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *