गुमटी में गांजा बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए गांजा किया जप्त 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता में प्राप्त निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध गांजा, अफीम, शराब एवं अन्य नशिले पदार्थ की बिक्री किये जाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध आसूचना संकलन के क्रम में पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सेक्टर-4/एफ पिलगडिया खटाल के एक गुमटी दुकान मे दुकानदार अपने दुकान में गांजा रखकर बेचता है। अवैध गांजा, अफीम, शराब एवं अन्य नशिले पदार्थ कि बिक्री किये जाने वाले कारोबारियों का पता लगाने के लिए निरंतर छापामारी पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश में छापेमारी अभियान किया जा रहा था। पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो के नेतृत्व में एक टीम का गठित कर आसूचना संकलन कर लागातार छापामारी किया जा रहा था।  सेक्टर-4/एफ, पिलगडिया खटाल में गांजा की बिक्री करते एक व्यक्ति 50 बर्षीय अरविन्द यादव ,पिता – शिवशंकर गोप को पकडा गया, जिसके आलोक में सेक्टर-4 में कांड संख्या-129/2024 दर्ज किया गया तथा गुमटी से 1.220 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

• टीम में शामिल : पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन  ,पु०नि० सह थाना प्रभारी संजय कुमार,पु०अ०नि० अवेन्द्र कुमार,स०अ०न० सोदन हांसदा,आरक्षी- 939 मो० इलयास अंसारी,आरक्षी-1324 बिनय कुमार बाउरी आदि शामिल थे।

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में हेमंत सरकार का पुतला दहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *